Latest Post

6/recent/ticker-posts

अध्याय-1 (आकार एवं अवस्थिति)

 


आकार एवं अवस्थिति :

क्षेत्रफल में भारत का सातवां स्थान है तथा जनसँख्या में चीन के बाद भारत का ही स्थान आता है| भारत का विस्तार उत्तर में हिमालय की ऊँची छति से लेकर अंदमान निकोबार में इंदिरा पॉइंट तक तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में थार के मरुस्थल तक फैला हुआ है|

--> भारत का क्षेत्रफल- 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है

भारत एक विशाल देश है। यह उत्तरी गोलाधर्् में स्थित है  इसका मुख्य भाग 8 °4 उत्तरी अक्षांश से 37°6 उत्तरी अक्षांश तथा 68°7  पूर्वी देशान्तर से 97°25 पूर्वी देशान्तर तक है।

--> कर्क रेखा 23°30 उत्तर में देश का लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। मुख्य भूभाग वेफ

दक्षिण-पूर्व में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित हैं। इसकी उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 3214 किलोमीटर, तथा पश्चिम से पूर्व की लम्बाई 2933 किलोमीटर है ।

भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु, जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था, सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया।


भारत का दक्षिण एशिया में एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। भारत में 28 राज्य और 8 केद्र शासित क्षेत्र हैं। जो इस प्रकार हैं



भारत के पड़ोसी देश

 दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव हैं। भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है। मालदीव, लक्षद्वीप समूह वेफ दक्षिण में स्थित है। अपने पड़ोसी देशों वेफ साथ भारत के भौगोलिक और ऐतिहासिक संबंध् बहुत अच्छे रहे हैं। अपनी एटलस में एशिया के मानचित्र में देखा कि भारत केसे अलग दिखाई देता है।

पड़ोसी देश

सीमा रेखा की लंबाई(किमी. में)

सीमा से लगे भारतीय राज्यों की संख्या

सीमा से लगे भारतीय राज्यों के नाम

बांग्लादेश

4096.7

5

पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम

चीन

3488

5

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश

पाकिस्तान

3323

4

जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात

नेपाल

1751

5

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार

म्यांमार

1643

4

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम

भूटान

699

4

सिक्किम , पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश

अफगानिस्तान

106

1

जम्मू एवं कश्मीर (PoK)


महत्वपूर्ण तथ्य :

भारत के भौगोलिक अतिरेक (India’s Geographical Extremes):

अधिकतम तापमान वाला स्थान- बरियावाली, जिला बिकानेर, 56० C, 5 जून, 1991

सबसे ठंडा (Coldest) स्थान- दराज-लद्दाख (जम्मू-कश्मीर) -45

सबसे अधिक वर्षा का स्थान- मासिनराम (Mawsynram)- मेघालय, औसत वार्षिक वर्षा लगभग 11875 मिलीमीटर ।

सबसे ऊँचा शिखर- K2, जम्मू-कश्मीर ।

सबसे लम्बी नदी- गंगा 2510 किलोमीटर, बेसिन 861,400 वर्ग किलोमीटर ।

सबसे बड़ा नदीय द्वीप- माजुली (Majuli)- ब्रह्मपुत्र नदी में । इस द्वीप का क्षेत्रफल लगभग 1500 वर्ग किलोमीटर ।

भारत का सबसे बडा मरुस्थल- थार का मरुस्थल, क्षेत्रफल लगभग 259,000 वर्ग कि.मी.

भारत का सबसे बडा पठार- दक्कन का पठार क्षेत्रफल- 1,00,000 वर्ग किलोमीटर ।

सबसे ऊँचा जल-प्रपात- शरावती नदी पर अवस्थित जोग (Jog) जल-प्रपात, जिसका जल 253 मीटर की ऊँचाई से गिरता है ।

सबसे लम्बी तटीय रेखा का राज्य- गुजराज, तट की लम्बाई 1600 किलोमीटर ।

सबसे लम्बा समुद्र तट (Beach)- मैरिना बीच (Marina-Beach)- चेन्नई के इस बीच की लम्बाई लगभग 13 किलोमीटर है । यह विश्व के सबसे लम्बे बीचों में से एक है ।

सबसे बड़ी खारे (लवणीय) जल की झील (Brakish Water Lake)- ओडीशा की चिल्का झील, जिसका क्षेत्रफल लगभग 916 वर्ग किलोमीटर है ।

सबसे लम्बी सुरंग- खरबूडे सुरंग, जिसकी लम्बाई 6.45 किलोमीटर है । यह सुरंग मुम्बई से गोवा जाने वाले रेल मार्ग पर है ।

सबसे लम्बी नहर- इंदिरा गांधी नहर, जिसकी लम्बाई 682 किलोमीटर है ।

सबसे ऊँचा बाँध- भाखड़ा बांध सतलज नदी पर बनाये गये इस बाँध की ऊँचाई 226 मीटर है ।

पूर्ण रूप से हिमालय पर्वत में अवस्थित राज्य- हिमाचल प्रदेश तथा सिक्किम ।

आंशिक रूप से हिमालय पर्वत में अवस्थित राज्य- असम, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखण्ड |

भारत तथा पाकिस्तान की सीमा का नाम- रैडक्लिफ रेखा (Red Cliff Line) |

पाकिस्तान एवं अफ्‌गानिस्तान की सीमा का नाम- ड़ूरण्ड रेखा (Durand Line) |

टैन डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)- यह जलसंधि अण्डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करती है ।

ग्रेट-चैनल- यह लघु-अण्डमान को दक्षिण अण्डमान से अलग करता है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ